फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   इमरान की हत्या करने वाला गौरव गिरफ्तार

इमरान की हत्या करने वाला गौरव गिरफ्तार

Tue, 27 Jun 2017 11:04 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
इमरान की हत्या करने वाला गौरव गिरफ्तार
गौरव
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र स्थित टेंपो स्टैंड पर सोमवार शाम मुस्लिम युवक की गला काटकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या 20 रुपये की वसूली को लेकर की गई थी।
विज्ञापन


आरोपी गौरव किंग की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद मुस्लिम समाज के लोग थाने में एकत्रित हो गए। वहीं क्षेत्र में अभी तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दो नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मंगलवार को विरोध के बीच पुलिस ने मुस्लिम समाज के लोगों को समझा बुझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया। क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला मोहम्मद सईद बड़ा बाजार निवासी टेंपो चालक इमरान की सोमवार शाम को आरोपी गौरव किंग निवासी मोहल्ला आसरेर ऊपरटीला ने भोगांव चौराहा पर 20 रुपये की वसूली के विवाद में गला काटकर हत्या कर दी थी। आरोपी पुलिस के लिए प्रत्येक टेंपो से हर चक्कर पर 20 रुपये की वसूली करता है। दोनों के बीच करीब 15 दिन पूर्व वसूली को लेकर विवाद भी हुआ था। परिणाम स्वरूप सोमवार शाम को आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर इमरान की छुरा से गला काटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी मृतक की बाइक लेकर भाग गया था। लगातार पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बन रहा था। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। मृतक के परिवारीजन रात में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने से इंकार कर रहे थे। मगर पुलिस के आश्वासन के बाद आरोपी गौरव, साथी आशीष पंडित निवासी दाऊजी मंदिर व तीन अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव बाथम को फर्रुखाबाद से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग थाने में जमा हो गए।

एसपी ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों को लगाया है। मंगलवार को परिवारीजनों व समुदाय के लोगों ने अंतिम क्रिया करने से इंकार किया मगर पुलिस ने उन्हें समझाने के बाद शव सुपुर्दे खाक किया गया।

भोगांव में तनावपूर्ण खामोशी, बाजार रहा बंद
थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवक की हत्या के बाद मंगलवार को तनावपूर्ण खामोशी रही। वहीं घटना को लेकर बाजार भी बंद रहा। एसपी राजेश एस और एएसपी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त करते रहे। वहीं वबाल की आशंका के चलते पुलिस भी मुस्तैद रही। व्यापारियों का कहना था कि घटना के विरोध में उन्होंने स्वयं बाजार बंद रखा है।

फर्रुखाबाद या बेवर में हुई गिरफ्तारी
मृतक इमरान के हत्यारे की गिरफ्तारी पुलिस ने फर्रुखाबाद से की है। या उसे बेवर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। भोगांव पुलिस फर्रुखाबाद पुलिस के सहयोग से आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। वहीं बेवर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी मोटा रोड के समीप से करने की बात कह रही है।

आरोपी बेवर थाने में है जहां भोगांव पुलिस भी उससे पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी बेवर क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि के घर के पास से हुई है।

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे जनप्रतिनिधि
जनप्रतिनिधियों ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, चेयरमैन प्रतिनिधि अकबर कुरैशी ने शोक संतृप्त परिवारीजनों को धैर्य बंधाया। लोगों ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। आए दिन लोगों से मारपीट करता है। जिस कारण आए दिन उसकी पिटाई भी होती थी।


आरोपियों के घर की सुरक्षा
मुस्लिम समुदाय के युवक की हत्या के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी गौरव के घर में मौजूद मां, बहन, एवं छोटे भाई को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखा है। वहीं अन्य आरोपियों के घर पर भी सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed