{"_id":"5945734d4f1c1b606b8b4811","slug":"21497723725-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आसफाबाद चौराहे के समीप ट्रक ने टैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में टैक्टर सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मटसेना थाना क्षेत्र के गांव नगला श्रोतिय निवासी सतीशचंद्र पुत्र लखमी चंद्र गांव के ही वीकेश पुत्र रामचरन और आकलपुर दामौदरपुर निवासी सत्यप्रकाश पुत्र मानचंद्र के साथ ट्रैक्टर द्वारा काशीफल लेकर कोटला रोड स्थित गल्ला मंडी जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर सवार तीनों रसूलपुर थाना क्षेत्र के आसफाबाद के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
ट्रैक्टर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही रसूलपुर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस घायलों को अस्पताल भेजती इससे पूर्व सतीशचंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने सतीशचन्द्र के शव को पोस्टमार्टम को भेजा और वीकेश और सत्यप्रकाश को उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। उधर सतीशचन्द्र की मौत और सत्यप्रकाश तथा वीकेश के घायल होने की सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।