{"_id":"62449b99db910408401de53d","slug":"2068-commercial-vehicle-owners-tax-unpaid-kasganj-news-agr5287185182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 2068 वाहन स्वामियों ने दबा रखा है 12.40 करोड टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 2068 वाहन स्वामियों ने दबा रखा है 12.40 करोड टैक्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला के 2068 वाहन स्वामियों ने परिवहन विभाग का 12.40 करोड़ रुपये टैक्स एक साल से दबा रखा है। अब विभाग ने इन बकाएदारों से वसूली के लिए अभियान छेड़ दिया है। विभाग के अभियान से बकाएदारों में खलबली मच गई है।
जिला में बड़ी संख्या में निजी बस, मैजिक, ट्रक, टेंपो, टैक्सी परमिट कार, मेटाडोर आदि व्यावसायिक वाहन के रूप में संचालित होती है। इनसे उपसंभागीय परिवहन विभाग प्रतिवर्ष टैक्स वसूलता है, लेकिन इनके द्वारा टैक्स समय से जमा करने में लापरवाही बरती जाती है। विभाग ने टैक्स के बकाएदारों से वसूली के लिए अभियान चला रखा है। 115 वाहनों के चालान काटे गए हैं। जबकि 30 वाहनों को सीज भी किया जा चुका है। इनसे 15 लाख का टैक्स विभाग वसूल चुका है। इसके बाद भी 2068 वाहन ऐसे हैं जिन पर विभाग का 12.40 करोड़ रुपये का टैक्स अभी भी बकाया रह गया है। इसकी वसूली के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। विभाग ऐसे बकाएदारों की खोज कर रही है।
विभाग का जिन वाहन स्वामियों पर टैक्स बकाया है वे बृहस्पतिवार को जमा कर दें। विभाग इनको पेनल्टी में छूट देगा। यदि बकाया जमा नहीं किया गया तो विभाग आरसी जारी कराकर वसूली करेगा। - राजेश राजपूत, एआरटीओ