{"_id":"5cbf4e74bdec222dcd5aa75b","slug":"201556041332-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन्नदल क्षेत्र में इस बार भी मुरझाया कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बन्नदल क्षेत्र में इस बार भी मुरझाया कमल
विज्ञापन
मैनपुरी। यादव बाहुल्य बन्नदल क्षेत्र में इस बार भी कमल मुरझा गया। अधितर गांवों में भाजपा के बस्ते तक नहीं लगे। भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव के पैतृक गांव में भाजपा पर गठबंधन भारी नजर आया। बन्नदल क्षेत्र में सांसद चुनने के लिए मतदाताओं में सुबह से जबरदस्त उत्साह दिखा।
करहल और मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के बीच बसा बन्नदल क्षेत्र यादव बाहुल्य है। क्षेत्र में यादव मतदाताओं की संख्या कहीं अधिक है। बन्नदल क्षेत्र में भी अनुसूचित जाति के मतदाता इस बार गठबंधन के साथ खड़े दिखे हैं। इस बार पहला चुनाव है जब मुलायम सिंह यादव ने बन्नदल क्षेत्र में चुनावी सभा नहीं की है। इस क्षेत्र के मतदाताओं का पिछले चुनावों में सपा को अच्छा समर्थन मिलता रहा है। सांसद हरनाथ सिंह यादव के पैतृक गांव गोपालपुर के 75 वर्षीय गिरधारी लाल यादव कहते हैं कि हियान तौ दद्दा नामई बहुत है।
सड़कें, बिजली, हैंडपंप सब कछू सपा नेई दयी हैं, भाजपा ने दओ का। वोट दें काये कैलें। जो हमें दियै वाय हम दियें। नगला नया निवासी 70 वर्षीय विद्याराम यादव कहते हैं कि भाजपा ने हमें दओ का। नेताजी ने हमें पहचान दई। खराब सड़कें सही कराय दईं। भाजपा ने तौ केवल नेता दै दये। दद्दा ने तौ लरकन कौ नौकरी तक दईं। दद्दा सै ही तौ पहचान बनी है। भगवंतपुर केे जयदयाल सिंह यादव कहते हैं बन्नदल में तो शुरू सै सपा ई जीती है। नेताजी ने काम करौ है। विकास तौ सपा नै ई कराओ है। गोपालपुर के 25 वर्षीय अमित कहते हैं भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है। सपा केवल अपने लोगों की बात करती है। मैनपुरी के किसी नेता को आज तक टिकट क्यों नहीं दिया है।