{"_id":"5cb6124ebdec22142a721719","slug":"201555436110-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ की कार फूंकने वाले तीन लोगों पर लगाया एनएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ की कार फूंकने वाले तीन लोगों पर लगाया एनएसए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हादसे में हुई युवक की मौत के बाद मौके पर पहुंचे सीओ जलेसर के साथ मारपीट कर उनकी सरकारी कार को जलाने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने एनएसए की कार्रवाई की है।
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव सहनऊआ में हुई हादसे में युवक की मौत के बाद सीओ के साथ मारपीट कर उनकी कार फूंकने वाले आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में से जयपाल, लक्ष्मी नरायन और राजवीर निवासी सहनऊआ के खिलाफ के खिलाफ एनएसए के कार्रवाई की कार्रवाई अमल में लाई गई है। तीन आरोपियों के खिलाफ हुई एनएसए की कार्रवाई के बाद अन्य आरोपियों में हड़कंप की स्थिती है। बता दें कि 22 मार्च को सहनऊआ निवासी बलवीर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाते हुए सीओ जलेसर के साथ मारपीट करते हुए उनकी सरकारी कार को फूंक दिया था। साथ ही अवागढ़ थाने की कार में तोड़फोड़ करते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। उसी मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया था।