फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   रेल लाइन के विद्युतीकरण में लाई जाए तेजी: डीआरएम

रेल लाइन के विद्युतीकरण में लाई जाए तेजी: डीआरएम

Fri, 12 Apr 2019 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
रेल लाइन के विद्युतीकरण में लाई जाए तेजी: डीआरएम
रेल लाइन के विद्युतीकरण में लाई जाए तेजी: डीआरएम - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह शुक्रवार को विशेष ट्रेन से निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सोरों रेलवे स्टेशन एवं कासगंज जंक्शन के निरीक्षण में मिलीं खामियों पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक विशेष ट्रेन से सबसे पहले सोरों के स्टेशन पर उतरे। स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया। स्टेशन पर बने यात्री प्रतीक्षालय में एसी नहीं था। इस पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद वे कासगंज जंक्शन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को देखा। जंक्शन पर निर्माणाधीन कैरेज का निरीक्षण में कार्य को तेज गति से कराने के निर्देश दिए गए। रेलवे लाइन के विद्युतीकरण के लिए तैयार किए गए 132/25 केवीए बिजली घर का निरीक्षण करने पहुंचे। विद्युतीकरण के कार्य के बारे में पूछा। बताया गया कि मारहरा तक अभी विद्युतीकरण को नहीं जोड़ा गया है। विद्युतीकरण कार्य के लोको निरीक्षण, सीआरएस निरीक्षण आदि के बारे में जानकारी ली। जंक्शन का निरीक्षण करते समय उन्होंने टिकट घर का निरीक्षण किया। जहां चार में से एक एटीवीएम खराब मिलने पर नाराजगी जाहिर की। यात्री प्रतीक्षालय में लगी टूटी सीटों को हटाने, खराब टीन शेड को बदलवाने, रंगाई पुताई आदि का कार्य कराने के निर्देश दिए। जंक्शन के आरक्षित श्रेणी के प्रतीक्षालय में एसी लगाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण खुन्नू, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय आशुतोष कुमार मिश्रा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय एके सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सीएल साह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू, वरिष्ठ मंडल सिंघल एवं दूर संचार इंजीनियर जीपीएस नरायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed