{"_id":"5c951986bdec22146c223c2b","slug":"201553275270-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट की हार-जीत पर दो टीमें भिड़ी, पुलिस पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट की हार-जीत पर दो टीमें भिड़ी, पुलिस पर किया पथराव
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर (कासगंज)। कस्बा मोहनपुर में होली के बाद क्रिकेट खेल रहे बच्चों में विवाद हो गया। हार-जीत को लेकर हुए विवाद में दोनों टीमों के खिलाड़ी भिड़ गए और दोनों ओर से पथराव हुआ। घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। कस्बे में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी। दोनों गुटों के आरोपी नगर पंचायत चेयरमैन व 22 अन्य नामजद सहित 60 अज्ञात के विरुद्ध बलवे का मुकदमा दर्ज किया गया है।
कस्बे में गुरुवार दोपहर युवा खिलाड़ी क्रिकेट खेल रहे थे। हार जीत को लेकर हुए मामूली विवाद में दोनों ओर से कहासुनी हुई। उग्र हुए कुछ खिलाड़ियों ने मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर पथराव होने लगा, जिसमें मनोज, लल्लू सिंह, जितेंद्र, अरविंद, जय सिंह, धीरपाल, बबलू, उदयवीर, राजा, मुकेश घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी गनेश चौहान, चौकी इंचार्ज दुर्गेश, सिपाही नरेश और विनीत पर भी लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे चारों चुटैल हो गए। इसके बाद सीओ सहावर डा. अभिषेक कुमार, सीओ पटियाली गवेंद्र पाल गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी अशोक कुमार शुक्ल के निर्देश पर पैरामिलिट्र्ी फोर्स भी मौके पर भेजा गया। पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां लल्लू सिंह की हालत गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने 22 नामजद सहित 50 से 60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
सहावर। कस्बा मोहनपुर में क्रिकेट विवाद के बाद थानाध्यक्ष गनेश चौहान ने जिनके नाम मुकदमा दर्ज किया है। उनमें चेयरमैन सुभाष शाक्य, राकेश, जितेंद्र, विशाल, क्षत्रपाल, आदर्श, देवकरन, रवि, सुशील, सुबोध, मनोज, रवि कुमार, रविजीत, पुनीत, गौरव, अखिलेश, अतुल निवासीगण कस्बा मोहनपुर एवं गांव बाजिदपुर निवासी अशोक, तेज सिंह, जय सिंह, मातादीन, नरोत्तम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कस्बे में क्रिकेट की हारजीत को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर पैरामिलिट्री फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डा. अभिषेक कुमार, सीओ