{"_id":"5c8e75edbdec22143356c9d8","slug":"201552840173-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात शवों की शनाख्त में पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात शवों की शनाख्त में पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज (एटा)। एक सप्ताह में जनपद में मिले दो अज्ञात शवों की अभी तक शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव किसके हैं इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। ढोलना क्षेत्र के ग्राम मेमड़ी घाट पर शमशान के निकट नदी में 12 मार्च को महिला का शव मिला था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को निकलवाया ओर पोस्टमार्टम कराया। महिला के शव के शनाख्त के लिए आसपास के ग्रामों में जानकारी की गई।
लेकिन अभी तक कोई पता नहीं लगा सका है। थाना प्रभारी ने बताया कि जनपद के थानों के अतिरिक्त पड़ोसी जनपद के थानों में भी महिला का फोटो भेजा गया है। जिससे वहां से कोई जानकारी हो सके। उन्होंने बताया कि नदी में शव कहीं से बहकर आया हुआ लगता है।
वहीं दूसरी ओर, गंजडुंडवारा क्षेत्र में शुक्रवार को चौड़ियाई के निकट नहर में पुल से लगी खंदी में अज्ञात वृद्ध का शव मिला था। वृद्ध कौन हैं वह यहां कैसे आ गया। इसका कोई पता नहीं लगा सका है। पुलिस अभी तक वृद्ध के शव की शनाख्त नहीं कर सकती है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव के शनाख्त के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।