फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आठ मंजिला होगी एटा मेडिकल कॉलेज की इमारत

आठ मंजिला होगी एटा मेडिकल कॉलेज की इमारत

Fri, 22 Feb 2019 11:15 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
आठ मंजिला होगी एटा मेडिकल कॉलेज की इमारत
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का जिले में आगमन तय होते ही मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी निभाने वालों ने भी गति पकड़ ली है। निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के आउटलेट का खाका तैयार हो गया है। इसकी इमारत आठ मंजिला बनाई जाएगी। शुक्रवार को कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ने कार्यस्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और आवासीय परिसर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास सीएम करेंगे, यह तय हो गया है। इसकी तैयारियों को धरातल पर लाने की कोशिश की जा रही है। मेडिकल कॉलेज की इमारत का खाका भी तैयार हो गया है। जमीन की उपलब्धता के आधार पर ही भवन का निर्माण तय हुआ है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को इसमें फेरबदल करने का मौका कम ही दिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज को बनाने का जो आउटलेट तैयार हुआ है उसके हिसाब से जिला मुख्यालय यानि जिला अस्पताल परिसर में आठ मंजिला इमारत बनाई जाएगी। जिसमें ओपीडी, इमरजेंसी सहित अन्य व्यवस्थाओं को शामिल किया गया है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था बाबा एनकेजी के प्रोजेक्ट मैनेजर अजय पाठक ने जिला अस्पताल परिसर, आवासीय परिसर का जायजा लिया और सीएमओ डा. अजय अग्रवाल से हुई मुलाकात में निर्माण कार्य से संबंधित चर्चां भी की गई। इस दौरान सीएमओ ने बेहतर निर्माण और व्यवस्थाओं के लिए कुछ सुझाव भी दिए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल और आवासीय परिसर में बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज के लिए आठ मंजिला इमारत बनने का आउटलेट बनाया गया है। जिसमें कुछ बदलाव के सुझाव भी दिए गए हैं अगर उस पर विचार किया जाता है तो मेडिकल कॉलेज भवन और बेतहर होने की गुंजाइश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed