फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   संरक्षण को रोजाना मिलेंगे तीस रुपये प्रति गाय

संरक्षण को रोजाना मिलेंगे तीस रुपये प्रति गाय

Sat, 02 Feb 2019 10:03 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
संरक्षण को रोजाना मिलेंगे तीस रुपये प्रति  गाय
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : DEMO
मैनपुरी। गोवंश संरक्षण के लिए नगर पालिका की ओर से बनाई गई कार्ययोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है। शासन ने प्रति गाय 30 रुपये रोजाना भुगतान की व्यवस्था करने को कहा है। शासन की इस मंजूरी के बाद खुले में घूम रहे गोवंश को उचित संरक्षण मिल सकेगा। किसानों के लिए भी यह राहत भरी खबर है।
विज्ञापन


नगर पालिका की देखरेख में ट्रांसपोर्ट नगर में गोशाला की स्थापना कराई गई है। यहां 500 की क्षमता वाली गोशाला में 1200 से अधिक गोवंश है। नगर पालिका ने गोवंश के रखरखाव के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी थी। शासन ने उसको मंजूरी दे दी है। शासन ने 30 रुपये रोजाना प्रति जानवर के लिए अनुदान देने की बात कही है। शासन के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन गोवंश की संख्या के अनुसार प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। इसके अतिरिक्त नगर पालिका प्रशासन ने गो सेवा संचालन आयोग को भी एक पत्र लिखकर गोवंश के संरक्षण के लिए मदद मांगी है।
विज्ञापन


पालिका गो सेवा में खर्च करेगी एक करोड़
नगर पालिका बोर्ड की हाल ही में हुई बैठक में भी गोवंश के संरक्षण पर मोटी धनराशि खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। नगर पालिका ने एक करोड़ रुपया गो वंश संरक्षण के लिए खर्च करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायों को ब्लाक स्तर पर भेजा जाएगा
नगर पालिका क्षेत्र में गोवंश की संख्या अधिक होने पर भी चिंता व्यक्त की गई है। शासन के निर्देशन पर ब्लाक स्तर पर जो गोशाला संचालित की जा रही हैं वहां गायों की संख्या क्षमता से कम पाए जाने पर नगर क्षेत्र के गायों को वहां के लिए भेजा जाएगा।

किसानों को मिलेगी राहत
खुले में घूम रहा गोवंश लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। सरकार के इस निर्णय के बाद किसानों को भी राहत मिलेगी और गोवंश को गोशालाओं में संरक्षण मिलेगा। किसान भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि खुले में घूम रहे गोवंश को संरक्षित किया जाए।


गोवंश के संरक्षण के लिए शासन को कार्ययोजना भेजी गई थी। जिसे मंजूरी मिल गई है। अब उनके संरक्षण के लिए धनराशि के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। नगर पालिका से भी गोवंश संरक्षण के लिए हरसंभव मदद प्रदान की जा रही है।
मनोज कुमार रस्तोगी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed