{"_id":"5c1fd283bdec2256ec3cfd20","slug":"201545589379-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड संख्या 17 पालिका में प्रथम, सभासद को प्रमाण पत्र दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड संख्या 17 पालिका में प्रथम, सभासद को प्रमाण पत्र दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के तहत पालिका के सभी वार्डों में प्रतियोगिता कराई गई थी। सभी वार्डों में सभासदों ने सफाई अभियान चलाया। वार्ड संख्या 17 पालिका में प्रथम और जिले में तीसरे स्थान पर आया है। कलक्ट्रेट में वार्ड सभासद देव यादव और सफाई नायक को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्वच्छता अभियान के तहत प्रदेश सरकार द्वारा पालिका के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता प्रतिस्पर्धा कराई गई। जिसमें सभी सभासदों ने अपने वार्ड में स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा जन जागरूकता पैदा कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।
इस पूरे काम में वार्ड संख्या 17 के सभासद दिलीप कुमार (देव) द्वारा वार्ड में सफाई अभियान चला कर वार्ड में बेहतर सफाई कराई। रविवार को पूरे जिले की नगर पालिकाओं का सर्वेक्षण के बाद परिणाम घोषित किया गया। जिसमें वार्ड संख्या 17 पालिका में प्रथम स्थान पर रहा और जिले में तीसरे स्थान पर आया।
विज्ञापन
पालिका में प्रथम स्थान आने पर पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम, अधिशाषी अधिकारी रामपाल यादव, स्वच्छ सर्वेक्षण समिति अध्यक्ष रामवीर सिंह मास्टर, केपी खेरिया, सफाई नायक महेश कुमार और सफाई निरीक्षक दिनेश यादव की मौजूदगी में सभासद देव यादव और सफाई नायक महेश कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पालिका में प्रथम स्थान आने पर पालिकाध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी ने सभासद और सफाई नायक का आभार व्यक्त किया।