{"_id":"5c1e812abdec2256c93f7816","slug":"201545503018-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्तिगत शौचालय निर्माण को मिले 1.59 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्तिगत शौचालय निर्माण को मिले 1.59 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत अभियान को गति देने के लिए शासन ने नगर निगम फिरोजाबाद को एक करोड़, 59 लाख, 44 हजार का बजट जारी किया है। इससे नगर निगम सीमा के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए आवेदकों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ऐसे गरीब जो, स्वयं घरों में शौचालयों का निर्माण नहीं करा सकते उन्हें दो किश्तों में शौचालय निर्माण को धनराशि सीधे खाते में भेज रही है।
फिरोजाबाद नगर निगम को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कुल 8858 शौचालय निर्माण का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष नगर निगम ने अब तक 5960 व्यक्तिगत शौचालय बना दिए हैं।
विज्ञापन
8858 शौचालयों के निर्माण को नगर निगम को कुल 708.64 करोड़ के बजट की जरूरत थी, जिसके सापेक्ष अबतक 549.20 करोड़ का बजट मिल चुका है। शासन ने शेष एक करोड़ 59 लाख, 44 हजार का बजट फिरोजाबाद नगर निगम को हाल ही में जारी किया है।
शासन द्वारा जसराना नगर पंचायत को छह लाख व एका नगर पंचायत को 3.83 लाख का बजट जारी किया है। इन दोनों नगर पंचायतों में भी प्राप्त बजट से शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।