{"_id":"5bc6283dbdec22695c1f5061","slug":"201539713085-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लूटकांड के तीन आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक लूटकांड के तीन आरोपियों को भेजा जेल
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। हरियाणा के जिला रैवाड़ी के धारूहेड़ा से लूटा गया ट्रक एवं लूट में प्रयुक्त कार सहित तीन लुटेरों को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश ट्रक लूटने के बाद सिलीगुड़ी में बेचने जा रहे थे। लुटेरों ने ट्रक चालक को पलवल के हतीम रोड पर फेंका था। जानकारी होने पर हरियाणा से पुलिस के साथ ट्रक मालिक पहुंच गया।
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया एसएचओ रामगढ़ भानुप्रताप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बंबा बाईपास पर हरियाणा से लूट गया ट्रक आने की सूचना मिली। पुलिस ने ट्रक रोकने का प्रयास किया तो चालक ट्रक सहित भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक और उसमें सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में हरियाणा के फरीदाबाद थाना भोज टिकरी खेड़ा निवासी आशिफ पुत्र इस्माइल, जमीन पुत्र मौजी एवं गुड़ग़ांव थाना सोहना रानी का सिंग होला निवासी जतिन पुत्र महेंद्र सिंह शामिल हैं।
उन्होंने बताया 15 अक्तूबर को अल-सुबह वे अपने साथी अमरु और मुफ्ती के साथ मिलकर रैवाड़ी के धारूहेड़ा से 12 चक्का ट्रक के चालक को कार में अगवा कर लूटा था। इसके बाद उसे पलवल के हतीम रोड पर फेंक दिया था। उनके योजना ट्रक को सिलीगुड़ी में बंचने की थी। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे एवं एक छुरा बरामद किया है। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने थाना रामगढ़ पुलिस टीम को पांच हजार पुरस्कार देने की घोषणा की है।