{"_id":"5bbf8e5dbdec2250176dbf89","slug":"201539280477-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला कदम में दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला कदम में दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामले की शिकायत दोनों पक्ष ने थाना कोतवाली देहात में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला कदम निवासी नौवत सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह देर शाम को अपने घर पर मौजूद था। उसी समय गांव के ही लोचन सिंह पुत्र रामप्रकाश बच्चों के विवाद को लेकर उसके घर जा पहुंचा।
आरोप है इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला गाली गलौज से शुरू होकर लाठी डंडों तक पहुंच गया। जिसे लेकर दोनों तरफ से चले लाठी डंडो की चपेट में आकर नौवत सिंह के साथ ही उसका बेटा पुष्पेंद्र, धर्मपाल, सुशीला पत्नी पुष्पेंद्र, लोचन सिंह पुत्र रामप्रकाश, दुष्यंत पुत्र राजीव, फूलश्री पत्नी राजीव, ब्रजेश पुत्र राजीव, लाडो देवी पत्नी लोचन सिंह घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।