{"_id":"5bbcf72a867a5528750692da","slug":"201539110698-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों ने सट्टेबाजी पर आक्रोश, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों ने सट्टेबाजी पर आक्रोश, कार्रवाई की मांग
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। जिले में सट्टेबाजी को लेकर विधायकों की शिकायत को एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने गंभीरता से लिया है। शिकायत की जांच का जिम्मा एएसपी को सौंपा है। एएसपी ने जांच प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। मामले में एसपी ने कहा कि पुलिस की जांच पड़ताल में धंधे से जुड़े कई सफेदपोश भी बेनकाब होंगे।
जिले में एसपी सट्टेबाजों पर नकेल कसने में जुटे हैं। पूरे जिले में सट्टेबाजों को चिह्नित किया गया है और जांच की जा रही है। सट्टेबाजी में शामिल सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। मामले में एसपी ने उसे निलंबित कर चुके है। इधर, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत और भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने एसपी से मुलाकात करके सट्टेबाजों के संबंध में शिकायत की।
इससे पूर्व अमांपुर के विधायक ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत भी सौंपी। इस संबंध में एसपी ने विधायकों को जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। एसपी ने बताया कि एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी जांच कर रहे हैं। जांच में ऐसे सफेदपोश भी सामने आएंगे, जो अप्रत्यक्ष रूप से सट्टेबाजी के कारोबार से जुड़े हैं अथवा सट्टेबाजों को संरक्षण प्रदान करते हैं।