फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अलीगंज पुलिस ने मुठभेड़ कर पकड़े तीन लुटेरे

अलीगंज पुलिस ने मुठभेड़ कर पकड़े तीन लुटेरे

Thu, 20 Sep 2018 09:52 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज पुलिस ने मुठभेड़ कर पकड़े तीन लुटेरे
अलीगंज पुलिस ने मुठभेड़ कर पकड़े तीन लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
एटा। गोली मार लूट करने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को अलीगंज पुलिस ने मुठभेड़ करते हुए गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने तीन तमंचे, ग्यारह हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस टीम को एसएसपी ने बीस हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि अलीगंज पुलिस ने ईदगाह वाले रोड स्थित बाग से मुठभेड़ करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश अभय पंडित पुत्र उमेश चंद्र दीक्षित निवासी मैन बाजार काली मंदिर अलीगंज, कृष्णा पुत्र अशोक कुमार निवासी नगला पड़ाव अलीगंज और कन्हैया शर्मा उर्फ अर्जुन शर्मा पुत्र जीवाराम निवासी मोहल्ला शेखमीरा अलीगंज शामिल है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पांच सितंबर को विश्वजीत निवासी नगला मोहन बिल्सड थाना राजा का रामपुर को गोली मार घायल कर दिया था। जबकि उसकी बहन प्रियंका से जेवरात लूट लिए थे। पुलिस ने तीन तमंचे, आठ कारतूस और लूटे गए जेवरात बेंचने वाली दस हजार नौ सौ पचास रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन


कन्हैया पर दर्ज है 15 मामले
एटा। अलीगंज पुलिस के हाथ लगे तीनों बदमाश काफी शातिर किस्म है। जिनमें गैंग सरगना कन्हैया बताया गया है। जिसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में 15 मामले दर्ज है। जबकि अभय पर सात एवं कृष्णा पर तीन मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed