{"_id":"5b48e0cb4f1c1b3d748b46e5","slug":"201531502795-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दौड़ा करंट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में दौड़ा करंट, युवक की मौत
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
डैमो
बेवर (मैनपुरी)। गांव लक्ष्मणपुर में डीपी में हुए फाल्ट के बाद घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक बकरी की भी जान चली गई। कई घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर निवासी शिवनाथ सिंह का 40 वर्षीय पुत्र सुजान सिंह शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे घर में पड़े टीनशेड में लगे पोल में बकरी को बांध रहा था। बकरी बांधते समय अचानक पास में ही लगी डीपी में फाल्ट हो गया। केबल जलने लगी कुछ ही देर में एचटी लाइन का करंट टीनशेड में दौड़ने लगा। करंट की चपेट में आकर सुजान और पोल में बंधी बकरी गंभीर रूप से झुलस गई।
आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोसटमार्टम के लिए भेजा। एचटी लाइन का करंट आसपास के कई अन्य घरों में भी दौड़ गया। इससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए।