फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पालिका क्षेत्र में बंद पड़े आठ नलकूप होंगे चालू

पालिका क्षेत्र में बंद पड़े आठ नलकूप होंगे चालू

Tue, 03 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पालिका क्षेत्र में बंद पड़े आठ नलकूप होंगे चालू
हैंडपंप पर पीने के पानी के लिए लगी महिलाओं और बच्चों की लाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एटा। भीषण गर्मी में पेयजल समस्या से परेशान लोगों के लिए एक खुशखबरी है। अब पालिका क्षेत्र में बंद पड़े आठ नलकूप चालू कराए जाएंगे। वहीं जल निगम एक नया नलकूप भी लगवाएगा। अब तक बजट के अभाव में नलकूप बंद पड़े थे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के शहरी क्षेत्र में 29 नलकूप हैं। इनमें से शहरवासियों को पानी की आपूर्ति महज 21 नलकूपों से की जा रही है। बंद नलकूप तकनीकी खराबी के कारण चालू नहीं हो सके थे। इसके सुचारु होने में धनाभाव आड़े आ रहा था लेकिन अब शासन से जल निगम को आठ नलकूपों के लिए बजट मुहैया करा दिया है। बजट मिलने के साथ ही जल निगम ने बंद नलकूपों को चालू कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। साथ ही जल निगम एक नया नलकूप और लगवाएगा।
विज्ञापन


बनगांव-चित्रगुप्ता कालोनी की टंकी चालू
लंबे समय से बंद पड़ी बनगांव की टंकी को विगत दिनों जल निगम ने चालू कर दिया है। वहीं मोहल्ला चित्रगुप्त कालोनी की बंद पड़ी टंकी को भी चालू करा दिया गया है। दोनों टंकियों से क्षेत्र के लोगों को पानी की आपूर्ति मिलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पालिका परिषद क्षेत्र में बंद नलकूपों में से आठ चालू होने जा रहे हैं। बजट के अभाव में ये अभी तक सही नहीं हो सके थे। अब इन्हें चालू करा शहर के लोगों को पानी की आपूर्ति दी जाएगी। एक नया नलकूप लगवाया जाएगा।
एएस भाटी, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed