{"_id":"5b37c89d4f1c1b644d8b975b","slug":"201530382493-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. रामकैलाश यादव को बरेली मंडल का प्रभारी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. रामकैलाश यादव को बरेली मंडल का प्रभारी बनाया
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा ने पिछड़ी जाति तथा यादव जाति में अपनी पैंठ बढ़ाने के लिए पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष को बरेली मंडल का प्रभारी बनाया है। डॉ. रामकैलाश के बरेली मंडल का प्रभारी बनाने से लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। शीर्ष नेतृत्व अभी से 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। शीर्ष नेतृत्व ने सभी पिछड़ी जातियों को साथ लाने की मुहिम शुरू कर दी है। लोधी राजपूत कश्यप, कुर्मी, मौर्य, शाक्य, कुशवाह, साहू, राठौर, प्रजापति आदि जातियों के साथ पार्टी की मुख्य नजर यादव वोट बैंक पर है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओ की मानें तो ब्रज प्रांत में यादव जाति की बहुलता है और यही वोट सपा के लिए निर्णायक वोट की भूमिका अदा करता है।
इसके मद्देनजर भाजपा शीर्ष नेतृत्व में संगठन के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव को ब्रज क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रामकैलाश यादव को बरेली मंडल प्रभारी बनाया है। पार्टी का मानना है यदि ये लोग 30 प्रतिशत वोट साथ ला पाए तो काफी हद क सपा को कमजोर किया जा सकता है। इसके साथ ही पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि सिर्फ सपा ही नहीं भाजपा में भी यादव का समुचित स्थान है। यह दोनों प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संगठन का ब्लाक स्तर पर गठन करेंगे और यादव एवं अन्य पिछड़ी जातियों को भाजपा से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाएंगे। पूरे प्रदेश में मोर्चा के 25 हजार कार्यकर्ता सक्रिय किए जाएंगे। डॉ. रामकैलाश को बरेली मंडल का प्रभारी बनाए जाने पर यादव समाज ने हर्ष व्यक्त किया है।