{"_id":"5b33d4324f1c1b614d8b891a","slug":"201530123314-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं है एंड्रायड मोबाइल कैसे करें लोकेशन दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं है एंड्रायड मोबाइल कैसे करें लोकेशन दर्ज
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 25 जून से डीआईओएस कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति और लोकेशन दर्ज कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों और लिपिकों के पास एंड्रायड फोन न होने के कारण शासनादेश का पालन नहीं हो पा रहा है।
शासन की मंशा है कि अधिकारी तथा कर्मचारी समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंचे। इसे देखते हुए शासन ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों की फोटो सहित ऑनलाइन उपस्थिति और लोकेशन दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शासन की ओर से ई-निरीक्षण आगरा जोन नाम से एक एप जारी किया गया है। इस एप पर ही अपनी ऑनलाइन लोकेशन अधिकारियों और कर्मचारियों को दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 25 जून से यह प्रक्रिया लागू करने के निर्देश दिए थे। वहीं, डीआईओएस कार्यालय में कुछ कर्मचारियों के पास एंड्रायड फोन ही नहीं है। इसके चलते वह अपनी लोकेशन और ऑनलाइन उपस्थिति निर्धारित एप पर दर्ज नहीं करा पा रहे हैं।