फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पूर्व विधायक के बेटे ने युवक का सिर फोड़ा

पूर्व विधायक के बेटे ने युवक का सिर फोड़ा

Mon, 25 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक के बेटे ने युवक का सिर फोड़ा
एटा। सपा नेता व पूर्व विधायक के बेटे ने सोमवार को भरी कचहरी पर खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए एक युवक का सिर फोड़ दिया। घटना के पीछे मामूली विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित ने पूर्व विधायक के बेटे सहित दो लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना मिरहची के गांव खंगारपुर निवासी कुलदीप पुत्र अवधेश कुमार अपनी स्विफ्ट कार से बेटी का गोदनामा लिखाने के लिए सोमवार को कचहरी पहुंचा था। मोटर साइकिल पर सवार सपा नेता व पूर्व विधायक अजय यादव का बेटा विक्रांत यादव व रोहित यादव कचहरी से गुजरे। रास्ते से निकलने की बावत गालीगलौज करते हुए गुंडागर्दी करने लगा। कुलदीप ने गालीगलौज का विरोध किया तो विक्रांत ने कुलदीप को कार से खींच लिया और चार अन्य लड़कों को बुलाकर लाड़ी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित ने किसी तरह भागकर जिलाधिकारी कार्यालय में घुसकर अपनी जान बचाई। यह पूरा माजरा कलक्ट्रेट पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया। पीड़ित को किस तरह से सपा नेता व पूर्व विधायक का बेटा पीट रहा है इसकी पूरी वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित कुलदीप की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। वहीं पूर्व विधायक अजय यादव का कहना है कि कुलदीप भी हमारा रिश्तेदार है। गलतफहमी की वजह से मारपीट तक मामला पहुंचा। कुलदीप ने लिखित रुप से समझौता नामा पुलिस को दे दिया है।
विज्ञापन


वीडियो बना रहे युवक से की अभद्रता
पूर्व विधायक के बेटे विक्रांत द्वारा बेरहमी के साथ कुलदीप को पीट रहा था। इसकी मौके पर पहुंचे युवक ने वीडियो बना ली। जब इसकी जानकारी विक्रांत को हुई तो उसने युवक से मोबाइल छीन लिया और उससे भी अभद्रता की। मोबाइल से वीडियो डिलीट कर मोबाइल को वापस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आने पर भागा दबंग युवक
जब पूर्व विधायक का बेटा युवक को पीट रहा था। उसी दौरान जिलाधिकारी अमित किशोर मौके पर पहुंच गए। जैसे ही दबंग युवको ने जिलाधिकारी की गाड़ी को देखा। वह मौके से भाग गए।

कलक्ट्रेट पर युवक को बेरहमी से पीटे जाने के मामले में पूर्व विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। किसी को भी अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं है।
संजय कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed