फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बदलाव तो हुआ पर संतृप्त नहीं हो पाया औरंगाबाद

बदलाव तो हुआ पर संतृप्त नहीं हो पाया औरंगाबाद

Thu, 31 May 2018 11:27 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
बदलाव तो हुआ पर संतृप्त नहीं हो पाया औरंगाबाद
बदलाव तो हुआ पर संतृप्त नहीं हो पाया औरंगाबाद - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

एटा कासगंज के सांसद राजवीर सिंह के गोद लिए गांव औरंगाबाद के लोगों को और विकास कार्यों की दरकार है। गांव के लोग सांसद के द्वारा कराए गए विकास की बात तो करते हैं, लेकिन वे विकास के कार्यों से संतुष्ट नजर नहीं आते। कोई शमशान स्थल की कमी बताता है तो कोई पेयजल आपूर्ति के लिए बनी टंकी से सही आपूर्ति न करने की शिकायत करता है। तो कुछ लोग सांसद के द्वारा बनाई गई साहू समाज के बरातघर के अलावा अन्य समाज के लोगों के लिए बरातघर की मांग करते हैं। गांव की मुख्य सड़क अच्छी तरह निर्मित की गई है, लेकिन गांव की अंदर की गलियां अभी जर्जर हाल हैं। सफाई की व्यवस्था भी गड़बड़ाई हुई है। गांव के लोग एक शहर की तर्ज पर गांव की बसावट का सपना सजोए हुए थे जो उन्हें कहीं दिखाई नहीं देता। कई जगह गांव में स्वच्छता मिशन के अंतर्गत बनाए गए शौंचालय जर्जर हाल में मिले। वहीं गांव के 20 से अधिक परिवारों को आवास की सुविधा नहीं मिली है। वहीं ग्रामीण विद्युतीकरण और विद्युत आपूर्ति को लेकर शिकायत करते हैं।
आबादी: 5000
मतदाता: 2800
तीन समस्याएं-
1- गांव की कई गलियां और सड़कें बेहद खराब।
हल : सांसद निधि से इन गलियां और सड़कों का निर्माण कराया जाए।
2-कई गरीब परिवारों के पास पक्का मकान नहीं।
हल: प्रधानमंत्री आवास योजना से इन गरीबों को पक्का घर उपलब्ध करवाया जाए।
3- गांव में तमाम परिवारों की महिलाएं आज भी चूल्हे पर खाना पकाती हैं।
उज्जवला योजना के सभी गरीब परिवारों को मिले गैस के कनेक्शन।
ग्रामीणों के बयान-
- सासंद ने गांव का विकास तो कराया, लेकिन अभी और विकास की जरूरत है। पहले तो बिल्कुल ही विकास नजर नहीं आता था, लेकिन अब उम्मीद जगी है। पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में पेंशन मिलती थी अब बंद हो चुकी है- बेचेलाल, ग्रामीण
विज्ञापन

- गांव में स्वच्छता अभियान दिखाई नहीं देता। गांव की गलियों में गंदगी भरी रहती खहै। पानी की निकासी न होने के कारण जगह जगह गंदा पानी गलियों में बहता है। अभी गांव में पूरे शौंचालय भी नहीं बने हैं- सुम्मेर सिंह, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांव में विद्युतीकरण के नाम पर खानापूर्ति हुई है। अभी पूरी तरह से न तो विद्युतीकरण हो पाया है और न ही गांव को बिजली दिमल पा रही है- करू, ग्रामीण
- गांव में सासंद राजवीर सिंह ने पानी का ओवर हैड टैंक बनवाया है और एक बरातघर साहू समाज के लिए। गांव में एक और बरातघर की जरूरत है। अभी और कार्य होना बाकी है- नाजिर सिंह, ग्राम प्रधान

औरंगाबाद गांव को पूरी तरह से विकास योजनाओं से संतृप्त किया गया है। जो कार्य शेष हैं उन्हें प्राथमिकता से पूरा कराया जा रहा है। इस संबंध में समय समय पर समीक्षा करके जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को कमियों के बारे में जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद गांव अब पूरी तरह से बदल चुका है। ग्रामीणों को तमाम सुविधाएं मिल रहीं हैं। जिससे गांव के लोग काफी खुश हैं- राजवीर सिंह, सासंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed