फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कैराना व नूरपुर की जीत से हर्ष की लहर

कैराना व नूरपुर की जीत से हर्ष की लहर

Thu, 31 May 2018 11:22 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
कैराना व नूरपुर की जीत से  हर्ष की लहर
कैराना व नूरपुर की जीत से हर्ष की लहर - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

प्रदेश में उपचुनाव में कैराना लोकसभा एवं नूरपुर विधान सभा सीट की जीत से सपा, कांग्रेस व रालोद कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर व गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया।
सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष चाहत मियां ने कहा कि केराना लोकसभा में रालोद व नूरपुर विधान सभा से सपा की जीत आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन की जीत का संकेत है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। फैजान चाहत, लोकमन कुशवाह, चंद्रपाल यादव, दीनदयाल कुशवाह, मनोज यादव, डा. विलाल, यासीन खां, ताहिर खां, दानिश, हाजी आफाक रहे।
विज्ञापन

रालोद ने पार्टी कार्यालय पर केराना लोकसभा सीट से रालोद गंठबंधन के प्रत्याशी की जीत पर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर गुलाल उड़ाया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित होकर सपा जिला अध्यक्ष कुं. देवेद्र सिंह यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डा. शशीलता चौहान, बसपा जिला अध्यक्ष राज कुमार जाटव के आवास पर पहुंचे। जिला अध्यक्ष शमीम अहमद अलवी ने कहा कि भाजपा अहंकार में डूबी हुई है। कामता प्रसाद वर्मा, अफजल अब्बासी, जफरुद्दीन, डा. रमेश चंद्र वर्मा, नन्नू वर्मा, राम प्रकाश राजपूत, दिनेश वर्मा, जगदीश प्रसाद वर्मा, ललित मोहन सविता, योगश कुमार उपाध्याय, मुन्ने खां, इकवाल गाजी, राजेश मैसी आदि मौज्ूाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूरपुर व कैराना की जीत पर सपा में खुशी
एटा। नूरपुर विधानसभा में सपा की जीत एवं कैराना लोकसभा में गठबंधन की जीत पर समाजवादियों ने जश्र मनाया। जीटी रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने इसे गरीब, मजदूर, दलित एवं अल्पसंख्यकों की जीत बताया। कहा कि इसी के साथ भाजपा का पतन शुरू हो गया है। जिला महासचिव राजू यादव ने कहा कि भाजपा व मोदी के जुमलों की पोल खुल चुकी है। महंगाई दूर करने के नाम पर सत्ता पाने वाली भाजपा के राज में डीजल चरम पर है। परेशान गरीब किसान मोदी से मुक्ति का मन बना चुके हैं। 2019 में केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी। इस अवसर मिठाई बांटकर पार्टी की जीत पर खुशी जताई गई। उपस्थित लोगों में पूर्व सांसद कैलाश यादव, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, अजय यादव, डॉ श्याम सिंह शाक्य, सत्तन शाक्य, शाहिद अली, सुनील यादव, अनिल प्रधान, दीपक यादव आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed