{"_id":"5aeb3eab4f1c1b23338b66bc","slug":"201525366443-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख खाते के बाद भी नहीं बन पा रहा ड्रग वेयर हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख खाते के बाद भी नहीं बन पा रहा ड्रग वेयर हाउस
Updated Thu, 03 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
50 लाख खाते के बाद भी नहीं बन पा रहा ड्रग वेयर हाउस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
जनपद में ड्रग वेयर हाउस के निर्माण में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। शासन से निर्माण मंजूरी के साथ ही सात साल पहले पचास लाख रुपये की धनराशि भी उपलब्ध करा दी गई लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
नया जनपद बनने से पहले यहां की दवाओं का स्टॉक एटा में रहता था। जहां से ब्लाक स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं को भेजकर व्यवस्था बनाई जाती थी। वर्ष 2008 में नया जनपद बनने के बाद दवाओं का स्टॉक जनपद में होने लगा। स्टॉक को रखने के लिए वेयर हाउस का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया। शासन ने सात साल पहले इसके निर्माण के लिए अपनी मंजूरी देते हुए 50 लाख रुपये की धनराशि भी उपलब्ध करा दी लेकिन विभाग आज तक निर्माण नहीं करा सका है। सीएमओ कार्यालय भवन में ही दवा रखने की व्यवस्था है। इसके चलते तमाम दवाओं के कार्टून इस भवन के खुले हिस्से में ही रखे रहते हैं। उचित रखरखाव के अभाव में दवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा भी बना रहता है।
ड्रग वेयर हाउस बनाने के लिए जमीन का चिह्नीकरण का कार्य चल रहा है। जल्द ही जमीन को चिह्नित करके निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- डॉ. अविनाश डिप्टी सीएमओ