फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आरोपी की मां बोली, गोली बेटे ने नहीं किसी और ने मारी

आरोपी की मां बोली, गोली बेटे ने नहीं किसी और ने मारी

Wed, 02 May 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
आरोपी की मां बोली, गोली बेटे ने नहीं किसी और ने मारी
आरोपी की मां बोली, गोली बेटे ने नहीं किसी और ने मारी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

सफाई कर्मी के गोलीकांड के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। सफाई कर्मी की ओर से नामजद कराए गए आरोपियों की मां ने एक तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है जिसमें गोली मारने का आरोप किसी अन्य युवक पर लगाया गया है। पुलिस ने इस तहरीर को दर्ज मामले की विवेचना में शामिल कर लिया है। वहीं सफाई कर्मियों की ओर से दर्ज प्राथमिकी के तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

मंगलवार को सफाई कर्मी सोनू को जामा मस्जिद के पास फूलों वाली गली में गोली मार दी। इस मामले में रिंकू ठाकुर और उसके दो भाई जितेंद्र एवं शंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिंकू ठाकुर को पुलिस ने सुबह ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि जितेंद्र और शंकर को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ही आरोपियों को सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। इस मामले में रिंकू की मां प्रेमवती पत्नी स्वर्गीय विजेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि ट्रैक्टर हटाने को लेकर सफाई कर्मियों से सुबह करीब 8 बजे कहासुनी हुई। इस कहासुनी के बाद सफाई कर्मी एकत्रित होकर आए और उनके घर पर पत्थरबाजी कर दी। रिंकू को मारापीटा गया। पथराव में एक युवक लाल पुत्र मुखिया के चोट लग गई। उससे बौखला कर साबिर पुत्र नौसे ने तमंचा लाकर फायरिंग शुरू कर दी और सोनू को गोली मार दी जिससे सोनू घायल हो गया। पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के ही उनके बच्चों को नामजद करके गिरफ्तार कर लिया और प्राथमिकी दर्ज कर ली। महिला ने साबिर और पथराव करने के आरोपी सफाई कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि यह तहरीर मामले की विवचेना में शामिल की जाएगी जिससे सही स्थिति सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed