फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   नाबालिग से शादी, पत्नी ने दर्ज कराया पति पर केस

नाबालिग से शादी, पत्नी ने दर्ज कराया पति पर केस

Sat, 21 Apr 2018 11:07 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग से शादी, पत्नी ने दर्ज कराया पति पर केस
Married Couple
कासगंज।
विज्ञापन

अपनी पत्नी के जीवित रहते धोखाधड़ी व लालच देकर एक नाबालिग बालिका से शादी करने के मामले में पत्नी ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज हो जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, बालिका का चिकित्सीय परीक्षण भी हो चुका है।

क्षेत्र के गांव के एक युवक पोखपाल ने अपनी पत्नी के जीवित रहते हुए सहावर क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी को पत्नी की मौत हो जाने और जमीन आदि नाम कर देने का लालच देकर शादी कर ली थी। पत्नी की शिकायत पर 181 महिला हेल्पलाइन ने 19 अप्रैल को बालिका को बरामद कर बाल कल्याण समिति न्यायपीठ के सामने पेश किया था। न्यायपीठ के आदेश के बाद शनिवार को बालिका की आयु का पता लगाने के लिए चिकित्सीय परीक्षण किया गया। इस मामले में पत्नी चंद्रवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पति के खिलाफ नाबालिग बालिका से शादी करने का मामला दर्ज कराया है। अभी तक इस मामले में बाल कल्याण समिति, महिला हेल्प लाइन ही जांच पड़ताल कर रही थी। मामला दर्ज हो जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। बाल कल्याण समिति के सदस्य मोहम्मद मियां ने बताया कि अभी बालिका की चिकित्सीय रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed