{"_id":"5ad4cf864f1c1b61098b4de5","slug":"201523896198-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार ने स्कूल में फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार ने स्कूल में फांसी लगाकर दी जान
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
hanged
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (कासगंज)।
कैनाल रोड स्थित ग्रीन पब्लिक स्कूल के चौकीदार ने गले में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। उसका शव विद्यालय भवन के पहली मंजिल पर जंगले से लटका हुआ मिला। चौकीदार की मौत से कोहराम मच गया।
रविवार की रात मोहल्ला पूरब थोक निवासी दिलशाद शाह(46)ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब छात्र स्कूल पहुंचे तो गेट बंद था। बिना किसी सूचना के विद्यालय बंद की सूचना विद्यालय प्रशासन को दी गई। जिस पर विद्यालय प्रबंधक वसीम मियां वहां पहुंचे। उन्होंने गेट की दूसरी चाबी मंगवाकर गेट खुलवाया इसके बाद चौकीदार को आवाज लगाई, लेकिन कोई उत्तर नहीं आया।
विद्यालय की पहली मंजिल पर जा कर देखा तो चौकीदार दिलशाद शाह जंगले से लटका हुआ था। गले में रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस और परिवारीजन भी पहुंचे। चौकीदार का शव देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल था। बताया गया कि दिलशाद नशे का आदी था। जिसके चलते अक्सर घर में तनाव रहता था।