{"_id":"5ac76c0d4f1c1bd5618b5dd8","slug":"201523018765-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों में तैनात होंगे पैरालीगल वॉलेंटियर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों में तैनात होंगे पैरालीगल वॉलेंटियर्स
Updated Fri, 06 Apr 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सरकारी कार्यालयों में अब आम आदमी को परेशानी से निजात मिलेगी। काम निस्तारित कराने में मदद के लिए पैरालीगल वॉलेंटियर्स तैनात किए जाएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत पैरालीगल वॉलेंटियर्स अब नई भूमिका में नजर आएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पैरालीगल वॉलेंटियर्स की तैनाती है। विधिक साक्षरता शिविरों के आयोजन कराने के साथ ही विवादों को सुलझाने का काम भी पैरालीगल वॉलेंटियर्स करते हैं।
गांव में लीगल एड क्लीनिक का संचालन करके ग्रामीणों को क्लीनिक पर ही सहायता और सुझाव देने का काम करते हैं। थाना स्तर पर भी संबंधित क्षेत्र के पैरालीगल वॉलेंटियर्स पीड़ित की मदद करके उसको कानूनी सहायता दिलाते हैं। अब पैरालीगल वॉलेंटियर्स सरकारी कार्यालयों में भी आम आदमी के सहायक की भूमिका में नजर आएंगे। तहसील, अस्पताल, बैंक में पैरालीगल वॉलेंटियर्स को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से तैनात करके उनको नई भूमिका दी जाएगी।