फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टीटीजेड ने वीके ग्लास को गैस देने से किया इनकार

टीटीजेड ने वीके ग्लास को गैस देने से किया इनकार

Thu, 05 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
टीटीजेड ने वीके ग्लास को गैस देने से किया  इनकार
फिरोजाबाद। टीटीजेड की बैठक गुरुवार को मंडलायुक्त के. राममोहन राव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सुहागनगरी की कांच इकाइयों को गैस देने का मुद्दा प्रमुखता से रखा गया। इसके बावजूद उद्यमियों को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


टीटीजेड में जनवरी 2015 से कांच इकाईयों की स्थापना एवं क्षमता विस्तार पर बैन लगा हुआ है। उद्यमी सालों से गैस पाने के लिए लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगा रहे हैं, परंतु अभी तक कहीं से राहत की खबर नहीं है। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने प्रतीक्षारत इकाइयों को गैस देने की मुहिम अवश्य शुरू की, परंतु वह कागजों में ही सिमट कर रह गई है। धरातल पर कोई हलचल नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन


राजा का ताल स्थित वीके ग्लास ने गैस पाने के लिए टीटीजेड अथॉरिटी में आवेदन किया गया। उक्त मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई। गेल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह कंपनी की पॉलिसी है कि गैस चोरी के आरोपी को पुन: गैस नहीं दी जा सकती। गेल का पक्ष सुनने के बाद मंडलायुक्त ने वीके ग्लास का आवेदन खारिज कर दिया। नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार के बैठक में उपस्थित न होने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed