फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी और छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज

कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी और छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 24 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी और छेड़छाड़ में  रिपोर्ट दर्ज
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। न्यायायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यदुवंश नगर प्रतापपुर चौराहा निवासी एक महिला ने छह महीने पहले धोखाधड़ी और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपियों में रतन कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार और उमेश कुमार, रमेश और गिरंद निवासी शिकोहाबाद शामिल हैं। पुलिस ने कहा जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले वीनेश उर्फ सुभाष निवासी ढोलपुरा के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। गुरुवार को विमलेश कुमार पुत्र किशन सिंह निवासी शंकरपुरी ने वीनेश को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया था। युवक पर प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप था।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने बीती रात चोरी की बाइक समेद दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक युवक के कब्जे से तमंचा बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के नाम अजय शर्मा पुत्र कुलदीप शर्मा निवासी कोटला रोड रानी नगर और रवी कुमार पुत्र प्रेम शंकर बताया है। पुलिस ने रवी से चोरी की बाइक और अजय से तमंचा बरामद कर दोनों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed