फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   छह प्रदेशों के 127 अस्पतालों में फिरोजाबाद ईसीएच प्रथम

छह प्रदेशों के 127 अस्पतालों में फिरोजाबाद ईसीएच प्रथम

Sat, 24 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
छह प्रदेशों के 127 अस्पतालों में फिरोजाबाद ईसीएच  प्रथम
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में चल रहे भूतपूर्व सैनिकों के अस्पताल (ईसीएच) को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मध्य कमान का सर्वश्रेष्ठ ‘सेवा प्रदाता पुरस्कार’ मिला है। मध्य कमान में करीब छह प्रदेशों के 127 पाली क्लीनिकों (अस्पताल) में फिरोजाबाद प्रथम रहा है। यह पुरस्कार आगरा मंडल को पहली बार और प्रदेश को एक दशक बाद मिला है। इस पुरस्कार के रूप में सूर्या ट्राफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदानकर्ता का अवार्ड देने के लिए 15 मार्च को जलबपुर में समारोह का आयोजन हुआ था। मध्य कमान के जनरल आफीसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल बीएस नेगी ने सेवानिवृत्त आफीसर इंचार्ज मेजर पूरन सिंह सूबेदार और मेजर मुन्नीलाल को पुरस्कार के रूप में सूर्या ट्राफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन


इस पुरस्कार के लिए यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, उत्तराखंड, झारखंड के 127 पाली क्लीनिक दौड़ में थे। टीमों द्वारा कई चरणों में जांच हुई। इसमें फिरोजाबाद जिले की स्वास्थ्य सेवाएं सबसे बेहतर पाई गईं। सेवानिवृत्त आफीसर इंचार्ज पूरन सिंह ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए आगरा स्टेशन हेड क्वार्टर के कमांडर ब्रिगेडियर राजीव सिंह रावत, ईसीएच इंचार्ज आफीसर कर्नल यूएस रावत, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल संजीव द्विवेदी, चांद बांखड़े के निर्देशन में ऐसा संभव हुआ। बताया कि यह पुरस्कार आगरा मंडल में पहली मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में भी एक दशक से अधिक समय बाद आया है। सुहागनगरी को यह पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। यह पुरस्कार एक अक्तूबर 2016 से 30 सितंबर 2017 तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मिला है। पुरस्कार लेने के बाद लौटे मेजर पूरन सिंह और सूबेदार मुन्नीलाल का स्वागत के स्टाफ ने किया। इस दौरान सूबेदार जीसी तिवारी, सूबेदार आरवी शर्मा, हवलदार एमएल राजपूत, रिजवान, डा. वीके गुप्ता, डा. नीशा, डा. नेहा शर्मा मौजूद रहे।


हर साल आयोजित होने वाले भूतपूर्व सैनिकों की रैली इस बार 25 मार्च को सुबह 10 बजे से सुहाग नगर स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह मेमोरियल स्कूल में होगी। यह जानकारी सेवानिवृत्त आफीसर इंचार्ज पूरन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों को नई योजनाओं की जानकारी, सैनिक अस्पताल आगरा की टीम द्वारा इलाज किया जाएगा। वहीं, सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण भी होगा। इसमें भर्ती अधिकारी आगरा, सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed