{"_id":"5aaaa8134f1c1bb2758b5888","slug":"201521133587-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का लिया संकल्प
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा ने शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का लिया संकल्प
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें क्षत्रिय नेताओं ने शिक्षा के प्रति समाज बंधुओं को जागरूक करने एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया।
होली पर्व के उपलक्ष्य में सम्मेलन आयोजित किया गया। सपा नेता एवं क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह गौर ने समाज में एकता एवं आपसी सद्भाव पर जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र प्रताप सिंह सोलंकी ने कहा कि बिना शिक्षा के किसी भी समाज की उन्नति संभव नहीं है।
शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक रहना चाहिए। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने कहा कि क्षत्रिय समाज का अपना एक गौरव है। राष्ट्र की आन, मान और शान के प्रति समाज का समर्पण रहता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिसोधिया ने कहा कि कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन रहना चाहिए जिससे समाज के लोगों के बीच सद्भाव बढ़ता है।
विज्ञापन
सम्मेलन को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल पुंडीर, जिलाध्यक्ष प्रताप सेना संजय पुंढीर, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह चौहान, रूकम पाल सिंह, गजेंद्र चौहान, युवा जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी, डा. योगेंद्र चौहान, केपी सिंह सोलंकी, नरेश कुमार नंदन, आनंद चौहान, राजकुमार राघव, जिलाध्यक्ष करणी सेना पंकज सिंह, नरेंद्र परमार, प्रेमपाल सिंह सोलंकी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पवन चौहान किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।