{"_id":"5aaaa80a4f1c1bbf088b5695","slug":"201521133578-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील में कीड़े निकलने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील में कीड़े निकलने की जांच शुरू
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
मिड-डे मील
- फोटो : अमर उजाला
राजा का रामपुर। कस्बे के अमर शहीद महावीर सिंह स्मारक बालिका विद्यालय में बुधवार को तहरी में कीड़े निकलने की जांच करने के लिए न्याय पंचायत समन्वयक ओमवीर सिंह शाक्य ने विद्यालय आकर जांच की, संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए।
जांच अधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि जिस कमरे में खाना पकता है, उसमें गंदगी बहुत है। एक तरफ सरकार स्वच्छता मिशन के तहत सफाई अभियान पर जोर दे रही है, वहीं बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन का राशन गंदगी के बीच रखा मिला।
प्रधानाचार्य अरुणा चौहान साफ-सफाई और एवं रख-रखाव की स्थिति के बारे में कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाई। जांच में पता चला कि मेनू चार्ट भी पुराना लगा है। जांच अधिकारी ने राशन को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए है।