{"_id":"5a391a584f1c1b001c8b9d56","slug":"201513691736-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्यांगना गीताजंलि बनीं स्वच्छता मिशन की ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्यांगना गीताजंलि बनीं स्वच्छता मिशन की ब्रांड एंबेसडर
Updated Tue, 19 Dec 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नगर निगम ने शहर को देश के दस स्वच्छ शहरों में शामिल होने की कवायद में राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकार सुश्री गीतांजलि शर्मा को स्वच्छ भारत मिशन का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। नृत्यांगना गीताजंलि शर्मा प्रख्यात कथक गुरु पंडित उमा डोगरा की शिष्या हैं।
शहर को स्वच्छ भारत के दस शहरों में शामिल होने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम ने एक और प्रयास किया है। उसके द्वारा प्रख्यात कथक कलाकार गीताजंलि शर्मा को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। उनके द्वारा नगर निगम के अभियान को गति दी जाएगी। नगर में स्वच्छता के लिए प्रचार प्रसार किया जाएगा।
वृंदावन में एक कार्यक्रम में दौरान इस संबंध में घोषणा की गई थी। उधर, नगर निगम के द्वारा इस संबंध में अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने हैं। यह कार्यक्रम विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। नगर आयुक्त उज्जवल कुमार ने बताया कि गीताजंलि शर्मा इस योजना के तहत नगर निगम मथुरा-वृंदावन में चलने वाले स्वच्छता अभियान में स्वच्छता के लिए प्रचार प्रसार का काम करेंगी और ब्रांड एंबेसडर का काम संभालेंगी।