{"_id":"5a340ecd4f1c1bc5758b9434","slug":"201513361101-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर बाइक लूटी
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना। तमंचे के बल पर बाइक सवार लुटेरों ने एक युवक से बाइक और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की।
थाना एका के गांव राजपुर कैलई निवासी सतेंद्र सिंह अपनी बाइक से पटीकरा पुल से घिरोर की तरफ किसी कार्य से जा रहा था। वह नगला तुर्सी के पास पहुंचा था कि तभी सामने से एक बाइक पर तीन लोगों ने उसकी बाइक को रुकवा लिया। बाइक रुकते ही एक ने तमंचा निकाल उस पर तान दिया। उसने विरोध किया तो तीनों ने उसकी पिटाई लगा दी। तमंचे की बट के साथ लात घूंसों से पिटाई कर घायल कर दिया।
लुटेरे उसकी बाइक एवं मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित के चिल्लाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग भी आ गए। भाग रहे लुटेरों में से एक को ग्रामीणों ने पहचान लिया। लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एसओ ऊदल सिंह के साथ अन्य पुलिस फोर्स पहुंचा और लुटेरों को तलाशने का प्रयास किया। पीड़ित ने एक ज्ञात एवं दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।