{"_id":"5a22e48e4f1c1b9f678bf093","slug":"201512236174-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में धूमधाम से निकाली जाएगी जगन्नाथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में धूमधाम से निकाली जाएगी जगन्नाथ यात्रा
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। नगर में आज रविवार को धूमधाम के साथ जगन्नाथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के लिए नगर में काफी तैयारियां की गईं हैं। शोभायात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पंखा वाला बाग के मंदिर भवन में की जाएगी। शनिवार को विद्वान आचार्यों ने भगवान जगन्नाथ की कथा पर प्रवचन दिए।
बड़ी संख्या में भगवान जगन्नाथ की कथा के श्रवण को श्रद्धालु पहुंचे। आयोजक मंडल ने शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। भगवान जगन्नाथ के मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया। श्री जगन्नाथ जी सेवा समिति की व्यवस्था पर सतीश चंद्र कावरा ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर एक बजे मारवाड़ी धर्मशाला सोरों गेट से शुरू होगी।
यह रथ शोभायात्रा मंदिर भवन पंखा वाला बाग पर जाकर समाप्त होगी। व्यवस्थापक समिति के रामकिशोर वाष्णेय, दीपक मेहरा, नवीन अग्रवाल, रीतेश जैन, मनोज सिंघल ने धर्म प्रेमियों से रथ शोभायात्रा में हिस्सा लेने की अपील की है।