फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   वसपा के सबसे ज्यादा दावेदार कुरावली से

वसपा के सबसे ज्यादा दावेदार कुरावली से

Mon, 30 Oct 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
वसपा के सबसे ज्यादा दावेदार कुरावली से

विज्ञापन
निकाय चुनाव में बसपा से टिकट मांगने वालों में कुरावली सबसे पसंदीदा सीट है। इसका सबूत यह है कि नगर पंचायत कुरावली के अध्यक्ष पद के लिए बसपा में सर्वाधिक आवेदन आए हैं। बसपा द्वारा अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची 31 अक्तूबर को लखनऊ भेजी जाएगी। निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को चार नवंबर तक लखनऊ से हरी झंडी दी जाएगी।


निकाय चुनाव में इस बार बसपा ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। बसपा में सभी नगर पंचायत अध्यक्षों और वार्ड सदस्यों के दावेदारों ने आवेदन जमा कर दिए हैं। बसपा में सबसे ज्यादा सात आवेदन कुरावली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आए हैं। वहीं, घिरोर के लिए पंाच, भोगांव के लिए चार, किशनी, कुसमरा, ज्योंती खुड़िया, करहल और बेवर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो-दो आवेदन आए हैं। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मात्र तीन लोगों ने ही दावेदारी पेश की है। पार्टी में किए आवेदनों की सूची 31 अक्तूबर को जिला स्तर से लखनऊ भेजी जाएगी। लखनऊ से ही निकाय अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो तीन या चार नवंबर को पार्टी प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन




मैनपुरी। बसपा इस बार निकाय चुनाव अपने निशान पर लड़ेगी। इसके बाद दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। पिछले निकाय चुनाव में पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारे थे। सिर्फ समर्थन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैनपुरी। बसपा के जोन इंचार्ज आगरा मंडल दीपक पेंटर ने बताया कि निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लखनऊ से घोषित किए जाएंगे। सभासद पद के प्रत्याशियों का चयन स्थानीय स्तर पर ही किया जाएगा। पार्टी की कोर कमेटी ही स्थानीय स्तर पर सभासद पद के प्रत्याशियों का चयन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed