{"_id":"59e3b71a4f1c1bce538b7ab3","slug":"201508095770-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण में 9,936 किसानों का माफ होंगे 65 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण में 9,936 किसानों का माफ होंगे 65 करोड़
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार की ऋण मोचन योजना के तहत तीसरे चरण के किसानों की सूची प्रशासन ने फाइनल कर दी है। तीसरे चरण में 9936 किसानों का 65 करोड़ से अधिक ऋण माफ होगा। जिला प्रशासन जल्द ही किसानों को ऋभनण मोचन के प्रमाणपत्र वितरित करेगा।
प्रदेश सरकार की फसली ऋण मोचन योजना के तहत जिले के किसानों को ऋण माफी का लाभ जांच पड़ताल के बाद दिया जा रहा है। डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में गठित टीम में शामिल सीडीओ अशोक कुमार, एलडीएम एस के खंडेलवाल, जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एसबी कटारा ने किसानों की सूची फाइनल की हैं।
जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि तीसरे चरण में जिले के 9,936 किसानों का 65 करोड़ रुपये फसली ऋण माफ होगा। उन्होंने बताया प्रथम चरण में जिले के 11,825 किसानों का 84 और दूसरे चरण में 14,301 किसानों का 103 करोड़ रुपया माफ हो चुका है। तीन चरणों में जिले के 36062 किसानों का करीब ढाई अरब रुपया प्रदेश सरकार की ओर से माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शेष किसानों के ऋण माफी के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।