{"_id":"59dbb7944f1c1bc8678b4e93","slug":"201507571604-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना प्रभारी ने भाजयुमो नेता पर तानी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना प्रभारी ने भाजयुमो नेता पर तानी पिस्टल
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
पिस्टल
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। भाजयुमो के महानगर महामंत्री पर रविवार रात को थानेदार ने मोहल्ला दुली चौराहे पर पिस्टल तान दी। वह दुकान बंद करके घर वापस लौट रहा था। थानेदार के इस रवैये पर कई भाजपा नेता थाने पहुंचे।
थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर निवासी भाजयुमो के महामंत्री निकुंज शुक्ला की थाना रसूलपुर क्षेत्र में दुकान है। रविवार की रात दुकान को ही बंद कर वह मोहल्ला दुली चौराहे से बाइक से घर की ओर लौट रहे थे। दुली चौराहे पर कुछ साथियों ने रोक लिया था। रात्रि करीब 11 बजे वहां प्रभारी निरीक्षक उत्तर गश्त करते हुए पहुंचे।
टोकाटोकी के दौरान यहां खड़े युवकों से थाना प्रभारी का विवाद हो गया। आरोप है इसी दौरान तैश में आए थाना प्रभारी ने भाजयुमो महामंत्री पर पिस्टल तक तान दी। इस मामले को लेकर भाजपा नेता थाना उत्तर पहुंच गए। बाद में मामला रफा-दफा हो गया। प्रभारी निरीक्षक उत्तर ने कहा कि कुछ लोग वहां शराब पी रहे थे। मैने कोई पिस्टल नहीं तानी। बल्कि वहां से लोगों को भगाया था।