{"_id":"59da67fb4f1c1bd8538b64e7","slug":"201507485691-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की खुली हो चुकी है पोल: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की खुली हो चुकी है पोल: अखिलेश
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
करहल (मैनपुरी)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अगले आम चुनावों में सांप्रदायिक आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण नहीं कर पाएगी। देश की जनता उसकी असलियत जान चुकी है।
वे रविवार दोपहर मथुरा जाते समय करहल डाक बंगले में संक्षिप्त प्रवास के दौरान ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत कर रहे थे।
पूर्व सीएम ने कहा कि वर्ष 2014 के आम चुनावों के दौरान देशवासियों से अच्छे दिन लाने के लंबे चौड़े वायदे भाजपा नेताओं ने किए थे, लेकिन पूरा नहीं हुआ।
यूपी की योगी सरकार के बारे में पूछे जाने पर सपा मुखिया ने कहा कि आजकल जो भाजपा नेता सत्तासीन हैं, वे कानून व्यवस्था को लेकर हमारी सरकार पर तमाम आरोप लगाते रहते थे। वर्तमान में हालात उससे भी ज्यादा बदतर है। पुलिस एनकाउंटरों के जरिये अपराधों पर काबू पाना चाहती है।
बागपत और ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने जिन लोगों का एनकाउंटर किया। उनके परिजन न्याय मांग रहे हैं। सरकार को इस बारे में विचार करना चाहिए। इतना ही नहीं, राज्य में सपा सरकार के दौरान जो विकास कार्य शुरू कराए गए थे, उन्हें ठप कर दिया है।
विज्ञापन
अखिलेश ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि समाजवादी पार्टी जैसे संघर्षशील कार्यकर्ता किसी दल के नहीं हैं। अगले चुनावों में कार्यकर्ताओं के इसी जोश के बल पर पार्टी फिर से कामयाबी हासिल करेंगी।