{"_id":"59d641b54f1c1bb8538b605a","slug":"201507213749-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा को हरिद्वार बनाइए योगी जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा को हरिद्वार बनाइए योगी जी
Updated Thu, 05 Oct 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ब्रजवासी बहुत सी उम्मीदों की आस लगाए बैठे हैं। इसमें खास इंतजार मथुरा को तीर्थ स्थल की घोषणा को लेकर हो रहा है। ब्रजवासी मथुरा को हरिद्वार के रूप में देखना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री योगी धार्मिक आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए शुक्रवार को बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस आगमन से मथुरवासियों को बहुत सी उम्मीदें हैं। लंबे समय से सरकार जिस दिशा में मथुरा को तीर्थ नगरी बनाने के लिए प्रयासरत है, उसे सरकारी रिकार्ड पर देखने की उम्मीद ब्रजवासियों को है। तीर्थ के रूप में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। मथुरा को हरिद्वार की तरह विकसित कराने के लिए ब्रज के संत और महात्माओं ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। तीर्थ पुरोहित महासभा, ब्राह्मण महासभा सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों ने भी मुख्यमंत्री से मथुरा को तीर्थ नगरी घोषित करने की मांग की है। अब सभी संगठन और ब्रजवासी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि मुख्यमंत्री बांकेबिहारी की नगरी से यह घोषणा कर भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि को बड़ी सौगात दे सकते हैं।