फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कल से चार दिन बंद रहेंगी बैंक

कल से चार दिन बंद रहेंगी बैंक

Wed, 27 Sep 2017 11:12 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
कल से चार दिन बंद रहेंगी बैंक
demo pic
एटा। शुक्रवार से सोमवार तक अवकाश के चलते जिले की सभी बैंक बंद रहेंगी। शुक्रवार की नवमी, शनिवार को दशहरा, रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके बाद सोमवार को दो अक्टूबर को गांधी की जयंती का अवकाश रहेगा। चार दिन बैंकों का अवकाश रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं बैंक प्रबंधन का कहना है कि इस दौरान उनके एटीएम में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिले में संचालित दो दर्जन से अधिक बैंक शाखाओं के दो दर्जन एटीएम हैं।
विज्ञापन

आम आदमी को सर्वाधिक परेशानी त्योहार पर आवश्यक कैश को लेकर होगी। एटीएम की लचर व्यवस्थाओं के चलते यह लोग चिंतित हैं। ऐेसे में वेतन भोगी एवं अन्य मध्यम वर्ग के लोग गुरुवार को कैश निकालकर रखना चाहते हैं। बैंक अधिकारियों का कहना है कि वे चार दिवसीय अवकाश को लेकर एटीएम फुल करेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को कैश की कमी न होने पाए।
विज्ञापन


चार दिवसीय बैंक अवकाश को लेकर एटीएम में पर्याप्त धन रखने की व्यवस्था की गई है। बैंक के सभी एटीएम क्षमता के अनुसार पूर्ण रहेंगे। साथ ही लंबे अवकाश को लेकर अधिकारियों के नए आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल मेहता, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक

रीजनल मैनेजर से करें बात
चार दिन के अवकाश के चलते केनरा बैंक प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी करने पर सिविल लाइंस के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार ने कहा कि इस संबंध में रीजनल अधिकारियों से बात कर लें। इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। न ही मैं मीडिया को जानकारी देने के लिए अधिकृत हूं। सर्वाधिक उपभोक्ता एवं शाखाओें वाली केनरा बैंक जिले की लीड बैंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed