फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एक्सप्रेसवे पर नीलगाय से टकराई इनोवा, चार की मौत

एक्सप्रेसवे पर नीलगाय से टकराई इनोवा, चार की मौत

Tue, 26 Sep 2017 08:03 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर नीलगाय से टकराई इनोवा, चार की मौत
CAR ACCIDENT
मथुरा। सोमवार की देर रात करीब डेढ़ बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ते हुए आई नीलगाय से टकराकर इनोवा पलट गई। गाड़ी ने छह पलटे खाए थे। इस हादसे में बाप-बेटी और पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई है जबकि छह घायल हैं। यह दोनों आपस में रिश्तेदार हैं और दिल्ली से गोदभराई की रस्म पूरी करके लौट रहे थे।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के गांव टोंड़सी निवासी कैलाश के बेटे सुनील की जनवरी माह में रेलवे में नौकरी लगी है। कैलाश ने बेटे सुनील का रिश्ता दिल्ली से तय किया है। 25 सितंबर को गोद भराई की रस्म थी, जिसमें कैलाश का बेटा कन्हैया उर्फ बंटू अपने पांच वर्षीय बेटे सोमित, इटावा के गांव समसपुर थाना भरथना इटावा निवासी साले संतोष और उसकी 20 वर्षीय बेटी दीप्ति के साथ गए थे। साथ में परिवार के कुछ दूसरे लोग भी थे। देर रात को इनोवा कार से सभी वापस लौट रहे थे। रात को करीब डेढ़ बजे यह लोग यमुना एक्सप्रेसवे पर महावन में गांव नगला तेजा तारापुर के बीच से गुजर रहे थे तभी अचानक गाड़ी के सामने नीलगाय आ गई।
विज्ञापन


गाड़ी चालक ने नीलगाय बचाने का प्रयास किया। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस बीच गाड़ी ने कई पलटे खाए। इस हादसे में कन्हैया (36), उसका बेटा सोमित (5) और साला समसपुर निवासी संतोष कुमार (45) और संतोष की 20 वर्षीय बेटी दीप्ति की मौके पर मौत हो गई। घटना में इनोवा सवार विनोद पाल (35) निवासी समसपुर (इटावा), कैलाश, बैचेलाल, मनोरी, सत्यदेव और पलक पुत्री विनोद निवासी गांव नसीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी रिश्तेदार हैं। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में ईश्वरी प्रसाद ने थाना महावन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed