{"_id":"59c010c74f1c1bb6688b5385","slug":"201505759431-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना से सुधरेगी नगर की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना से सुधरेगी नगर की बिजली आपूर्ति
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आईपीडीएस योजना से शहर की विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने के लिए शहर के विद्युत उपकेंद्रों में क्षमतावृद्धि का काम शुरु हो गया है। विद्युत विभाग के प्रस्ताव का शासन से हरी झंडी मिल गई है।
केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने की दिशा में काम शुरु हो गया है। इंटीग्रेटड पावर डबलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्रों की प्राथमिकता पर क्षमता वृद्धि कराने का प्रस्ताव है।
आईपीडीएस योजना के तहत शहर में पांच पुरुषोत्तम बिहार, इंडस्ट्रियल एरिया, सुहाग नगर, लेबर कालोनी और रसूलपुर विद्युत उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि के प्रस्ताव को शासन से हरी झंडी मिल गई है। विद्युत विभाग ने योजना के तहत विद्युत उपकेंद्रों में क्षमता वृद्धि का काम शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
रसूलपुर में क्षमता वृद्धि कर 10 और 8 एमवीए के स्थान पर दोनो ट्रांसफार्मर दस-दस एमवीए के लगाए जा चुके हैं। सोमवार को विद्युत विभाग ने लेबर कालोनी विद्युत उपकेंद्र में क्षमतावृद्घि का काम शुरु कर दिया है। इसके चलते सुबह 11 बजे से 4 घंटे का शटडाउन लिया गया।
बिजलीघर पर शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य चलता रहा।
नगरीय एक्सईएन चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि लेबर कालोनी के बाद इंडस्ट्रियल एरिया, सुहागनगर और पुरुषोत्तम बिहार बिजलीघर की क्षमतावृद्धि की जाएगी।