फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जनप्रतिनिधि की भांजी को बंधक बना दुष्कर्म की कोशिश

जनप्रतिनिधि की भांजी को बंधक बना दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 05 Sep 2017 11:04 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि की भांजी को बंधक बना दुष्कर्म की कोशिश
एटा। सत्ता पक्ष के एक जनप्रतिनिधि की भांजी को दबंग घर से उठा कर ले गए। खेत पर ले जाने के बाद आरोपियों ने उसके साथ हाथ पांव बांधकर दुष्कर्म का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी घर से महिला का कीमती
विज्ञापन

सामान भी फायरिंग करते हुए ले गए। इसकी रिपोर्ट पीड़ित महिला ने थाना जसरथपुर में दर्ज कराई है।

जनप्रतिनिधि की भांजी की शादी जसरथपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्राम चौकीदार के साथ हुई है। थाने में तहरीर देते हुए जनप्रतिनिधि की भांजी ने बताया कि सोमवार की मध्य रात वह अपने घर पर मौजूद थी। उसी समय असलाहों से लैस होकर ग्राम प्रधान का बेटा अब्दुल रब अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर घर पर जा धमका और सामान चोरी करके ले जाने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपी उसे घर से मुंह में कपड़ा ठूंस जबरन उठाकर ले गए। घर से ले जाने के बाद आरोपियों ने उसके साथ खेत में उसी की साड़ी से बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने आरोपियों पर घर से कीमती सामान ले जाने का भी आरोप लगाया है। खेत पर ले जाने के बाद महिला के पति ने यूपी-100 डायल पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जनप्रतिनिधि की भांजी ने थाना जसरथपुर में तहरीर देते हुए मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जमीनी विवाद में हुई घटना
एटा। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि महिला का करीब छह साल से दबंग खेत पर कब्जा किए हुए थे। जिसे उसने प्रशासन की मदद से करीब 15 दिन पहले कब्जा मुक्त कराया है। आरोप है जमीन कब्जा मुक्त होने के बाद ही महिला के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मै घटना स्थल पर पहुंचा था। पीड़िता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस को जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने को कहा गया है।
अखिलेश कुमार एसएसपी एटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed