फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कासगंज में बढ़ी निकाय चुनाव की हलचल

कासगंज में बढ़ी निकाय चुनाव की हलचल

Thu, 17 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में बढ़ी निकाय चुनाव की हलचल
चुनाव - फोटो : SELF
कासगंज। हाईकोर्ट द्वारा निकाय चुनाव नवंबर माह में कराने के निर्देश के बाद राजनीतिक दलों और दावेदारों के बीच सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियों ने बैठक कर अपनी रणनीति पर कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि निकाय अध्यक्षों का कार्यकाल अगस्त में समाप्त हो चुका है और निकायों का संचालन अधिशासी अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। नगर की पालिका पर भाजपा का कब्जा था। वहीं सोरों नगरपालिका पर निर्दलीय उम्मीदवार का कब्जा था। वहीं गंजडुंडवारा नगरपालिका पर सपा का कब्जा था। अब निकाय चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा में नगरपालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों एवं सभासदों के लिए दावेदारों में उठापटक तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी में भी चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


निकायों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण अभी हर वर्ग के लोग अपनी दावेदारी जता रहे हैं। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद दावेदारों की संख्या भी घटेगी। वहीं निर्दलीय दावेदार भी निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



समाजवादी पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का इंतजार है। हर नगरपालिका और निकायों पर चुनाव लडने के इच्छुक लोग अपना दावा कर रहे हैं,लेकिन पार्टी के निर्देशों के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा- देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व सांसद एवं सपा जिलाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनावों को लेकर पूरी तरह से सक्रिय है। पार्टी में दावेदार अधिक हैं,लेकिन आरक्षण के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पार्टी की तैयारी पूरी है- शरद गुप्ता,भाजपा नगर अध्यक्ष

बहुजन समाज पार्टी निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है। प्रत्येक वार्ड में कमेटियों का गठन किया जा रहा है। वार्ड स्तर पर भी कमेटियां सक्रिय रहेंगी। पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ा जाएगा- डीपी राना,बसपा जिलाध्यक्ष


कांग्रेस का जिले में अच्छा प्रदर्शन रहा है। इस बार भी पूरी ताकत के साथ निकाय चुनाव लड़ा जाएगा। इसके लिए तैयारियां लगातार चल रहीं हैं- डा. शशिलता चौहान,कांग्रेस जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed