{"_id":"599088d64f1c1b431c8b4683","slug":"201502644438-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के गैस गोदाम में दिनदहाड़े लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के गैस गोदाम में दिनदहाड़े लूट
amar ujala bureau
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
पाए गए दो खोखे
- फोटो : amar ujala
अवागढ़ (एटा)। कस्बा स्थित पूर्व विधायक ऊषा यादव के गैस गोदाम पर मौजूद कर्मचारी को गोली मारकर नकाबपोश बदमाश 50 हजार रुपये लूट ले गए। घटना की जानकारी पर एएसपी और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
कस्बा अवागढ़ में पूर्व विधायक ऊषा यादव की इंडेन गैस की ऐजेंसी है। रविवार को गैस गोदाम पर कर्मचारी दिलीप, अवधेश और भगवान सिंह दोपहर को गैस वितरण के कैश की गिनती कर रहे थे। उसी समय बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोदाम में जाकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में कर्मी भगवान सिंह को गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसके बाद बदमाश गोदाम में रखे 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के साथ एएसपी संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी एमपी सलोनिया भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
-------
पहले भी हो चुकी है घटना
एटा। गैस गोदाम पर फायरिंग कर लूटपाट की बात की जाए तो पिछले साल थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के रामपुर घनश्याम स्थित गैस गोदाम पर मुनीम की गोली मार हत्या कर लाखों रुपये का कैश लूट लिया था।