{"_id":"598f467e4f1c1b966c8b49ee","slug":"201502561918-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की हत्या कर शव खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की हत्या कर शव खेत में फेंका
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
किशोर की हत्या कर शव खेत में फेेंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारहरा (एटा)। गोकनी गांव से शुक्रवार दोपहर लापता किशोर का शव शनिवार को उसी के मक्के के खेत में पड़ा मिला। शव को देखकर परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मारपीट कर हत्या की आशंका जताई है।
थाना मारहरा क्षेत्र के गांव गोकनी निवासी सोलह वर्षीय सुमन बाबूू पुत्र कोमल सिंह शुक्रवार दोपहर को घर से खेत पर जाने की कह कर निकला था। काफी देर बाद भी घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
शनिवार शाम कोमल सिंह अपने मक्के के खेत पर खाद लगा रहे थे तो उन्हें सुमन का शव लहूलुहान हालत में मिला। मामले की जानकारी पर अन्य परिवारीजनों के साथ गांव के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशोर के चेहरे, हाथ और पांव में चोट के निशान है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि किशोर की पीट-पीटकर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारण पता चलने की बात कह रही है। परिजनों ने बताया कि किसान कोमल सिंह के चार बेटे है। मृतक परिवार का दूसरे नंबर का बेटा था। किशोर का शव मिलने के बाद परिवार में मातम है।