{"_id":"597b69184f1c1bcf2e8b45cc","slug":"201501260056-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो पर कसेगा शिकंजा
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। शहर में बेलगाम दौड़ रहे आटोरिक्शा पर अब संभागीय परिवहन विभाग शिकंजा कसने की तैयारी में है। कई रूटों पर बाहर के आटोरिक्शा दौड़ रहे हैं। बगैर परमिट और फिटनेस के भी आटो का संचालन किया जा रहा है। कई रूट ऐसे हैं, जिन पर फरह तक के आटो चलाए जा रहे हैं। जल्द ही इन्हें चिह्नित करके अभियान चलाया जाएगा।
संभागीय परिवहन कार्यालय में आठ हजार से ज्यादा आटोरिक्शा पंजीकृत हैं। शहर में सिकंदरा-बोदला, बिजलीघर राजपुर चुंगी, बिजलीघर शहीद नगर, बिजलीघर-रामबाग, रामबाग-शाहदरा, रामबाग-टेढ़ी बगिया, रामबाग-बेलनगंज, शाहगंज बोदला, बोदला लोहामंडी समेत कई रूटों पर दौड़ने वाले आटो बेलगाम हो चुके हैं। किसी पर परमिट नहीं है तो किसी पर फिटनेस। सिकंदरा में फरह तक के आटो आ रहे हैं।
फिरोजाबाद रोड पर भी बगैर रजिस्टर्ड आटो दौड़ रहे हैं। लंबे समय से आटो का रूट निर्धारण नहीं होने के कारण भी ये समस्या बढ़ गई है। आरटीओ अधिकारियों की मानें तो निर्धारित रूटों पर पंजीकृत आटो ही संचालित किए जाने चाहिए। प्रवर्तन अधिकारियों का कहना है कि हर रूट पर आटो की चेकिंग का अभियान जल्द शुरू किया जाएगा।