फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़क हादसों में शिक्षामित्र सहित दो की मौत

सड़क हादसों में शिक्षामित्र सहित दो की मौत

Thu, 27 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में शिक्षामित्र सहित दो की मौत
मैनपुरी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक शिक्षामित्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। करहल क्षेत्र में हुए हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। दन्नाहार क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से कक्षा एक की छात्रा घायल हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मंछना निवासी शिक्षामित्र सुनीता देवी बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने आई थीं। शाम को धरना समापन के बाद वह वापस लौट रही थीं, तभी भोगांव मार्ग पर उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुईं सुनीता को लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से सैफई रेफर कर दिया। गुरुवार सुबह उपचार के दौरान सुनीता की मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान निवासी गोपाल (40) ट्रक मिस्त्री था। गुरुवार सुबह थाना करहल क्षेत्र में रूपपुर रतिभानपुर के समीप एक ट्रक को सही करने गया था। वह ट्रक के नीचे लेटकर काम कर रहा था। पीछे से तेजगति में आए ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद खराब ट्रक का पहिया गोपाल के ऊपर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद एकत्रित हुए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर करीब दो घंटा बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारु किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव दरबा निवासी मनोज कुमार की छह वर्षीय पुत्री शिवा पाल कस्बा स्थित रंग स्मारक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा है। गुरुवार सुबह वह बहनों के साथ स्कूल जा रही थी। तभी पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ने के बाद पुलिस को साैंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed